Contents
- 1 pm kisan tractor yojana 2021
- 2 मुख्य बिंदु – Key Points
- 3 प्रधानमंत्री ट्रैक्टर योजना – मुख्य उद्देश्य | Objectives
- 4 PM किसान ट्रैक्टर योजना लाभ – Benifits
- 5 पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के पात्रता | Eligibility
- 6 पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के दस्तावेज़ | Documents
- 7 pm kisan tractor yojana 2020 online apply
- 8 pm kisan tractor yojana – State wise
- 9 महत्वपूर्ण सूचना
Kisan Tractor Yojana 2021 | PM Kisaan Tractor Yojana – Online Registration (प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना 2021- ऑनलाइन आवेदन)
साथियों, आपने गरीबों और आम नागरिकों के लिए बनाई गई कई तरह की योजनाओं के बारे में सुना है, क्योंकि देश की सरकार आए दिन नई नई योजनाएं बनाती रहती है। जो हम सभी के लिए बहुत लाभदायक होती हैं। आज हम जिस योजना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो विशेष रूप से किसानों के लिए है। चूंकि हमारा देश कृषि प्रधान देश है तो जाहिर है यहां पर अनेक किसान निवास करते हैं और खेती करके अपनी आजीवका चलाते हैं, परन्तु अभी कुछ वर्षों से उनकी हालत काफी बिगड़ी है और उन्हें कई प्रकार से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई किसानों के पास तो खेती के लिए जरूरी साधन और उपकरण भी नहीं होते।
जिसकी वजह से बहुत सारे किसानों ने निराश होकर खेती का काम ही छोड़ दिया है। सरकार ने इनकी दिक्कतों को कम करने के बारे में सोचा और देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना 2020 की शुरुआत की। इस योजना के लिए और जानकारी, डॉक्युमेंट्स, योग्यता तथा आवेदन के लिए पूरी प्रक्रिया और वेबसाइट लिंक जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
pm kisan tractor yojana 2021
• प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना का पूरा विवरण। (Pradhanmantri kisaan tractor yojana ka poora vivran)
यह योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित की गई है ताकि देश के किसानों को सहायता दी जा सके। इसके अंतर्गत भारत में रहने वाला कोई भी किसान जो खेती के लिए ट्रैक्टर खरीदने का इच्छुक है, उसे सरकार द्वारा सब्सिडी के माध्यम से मदद दी जाएगी। ये रकम उनके बैंक एकाउंट में ही जमा हो जाएगी।
यह सब्सिडी 20 से 50 प्रतिशत तक दी जाएगी और इसके साथ ही अगर कोई किसान लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदना चाहता है तो सरकार उसे लोन भी देगी। महिलाओं को इस योजना के तहत अधिक फायदा मिलेगा।
मुख्य बिंदु – Key Points
योजना | प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना |
किसने शुरू की | केंद्र सरकार ने |
योजना का उद्देश्य | सभी किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए सहायता देना। |
लाभ किसे मिलेगा | देश का हर किसान को |
सहायता का तरीका | बैंक एकाउंट में सब्सिडी के द्वारा |
आवेदन | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से |
प्रधानमंत्री ट्रैक्टर योजना – मुख्य उद्देश्य | Objectives
• प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के मुख्य उद्देश्य। (Pradhanmantri kisaan tractor yojana ke mukhya uddeshya)
किसानों को अपनी खेती बाड़ी से जुड़े बहुत से कामों में ट्रैक्टर की जरूरत पड़ती है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे खरीद ही नहीं पाते हैं। अतः ये योजना ऐसे किसानों के लिए बहुत अधिक मददगार साबित होगी। इसके मुख्य उद्देश्य निम्न हैं –
- – किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने हेतु 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी के रूप में मदद देना।
- – गरीब किसानों को ट्रैक्टर के लिए लोन सहायता देना।
- – महिला किसानों को ज्यादा सब्सिडी देकर कृषि हेतु प्रोत्सहित करना।
- – किसानों को ट्रैक्टर सहायता देकर उनकी पैदावार में वृद्धि करना।
- – सभी किसानों को कृषि हेतु प्रोत्साहन सहायता देकर उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना।
- – खेती में आने वाली कई प्रकार की समस्याओं को कम करना।
PM किसान ट्रैक्टर योजना लाभ – Benifits
• प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना से मिलने वाले लाभ। (Pradhanmantri kisaan tractor yojana se Milne vaale laabh)
प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना किसानों के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है। खासकर उन किसानों के लिए जिनके लिए ट्रैक्टर खरीदना मात्र स्वप्न ही रह जाता है और साधनों की कमी से उनकी पैदावार भी कम होती है, फलस्वरूप उन्हें पैसों की तंगी बनी रहती है। इस योजना के लाभ इस प्रकार हैं।
– किसानों के सभी वर्गों को खेती के लिए सहायता देना।
– नया ट्रैक्टर खरीदने पर 20% से लेकर 50% तक की सब्सिडी देना, जो कि उनके बैंक एकाउंट में ही ट्रांसफर करवा दी जाएगी।
– सभी को अनुदान राशि प्रदान कर कृषि हेतु प्रोत्साहित करना।
– योजना के तहत जो कृषक ट्रैक्टर खरीदने हेतु पैसे जुटा पाने में असमर्थ हैं उन्हें लोन देकर उनकी परेशानी दूर करना।
– महिलाओं को इस योजना में विशेष सहायता दी जाएगी अर्थात् उन्हें ज्यादा रकम सब्सिडी के माध्यम से मिलेगी।
– खेती के काम में आने वाली परेशानियों को कम करना।
– किसानों का कृषि उत्पादन बढ़ाने में सहायता देकर उन्हें आर्थिक पक्ष मजबूत बनाना।
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के पात्रता | Eligibility
• प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के लिए निर्धारित योग्यता। (Pradhanmantri kisaan tractor yojana ke liye nirdhaarit yogyata)
अन्य सभी सरकारी योजनाओं की तरह ही इस योजना के लिए अगर आवेदन करना है तो उसके लिए आप योग्य होने चाहिए तभी आपका आवेदन मान्य होगा। इस योजना के लिए निर्धारित की गई योग्यता कुछ इस प्रकार से है-
– जो भी व्यक्ति लाभ लेना चाहता है वो भारत में रहने वाला और कृषक होना चाहिए।
– जिन किसानों ने 7 सालों से खेती से जुड़ी किसी भी तरह की सरकारी योजना का लाभ पहले नहीं लिया है केवल वही इसके लिए आवेदन के पात्र होंगे।
– अगर किसान के पास अपने खुद के नाम की हुई जमीन के कागजात है तभी वे इसके लिए आवेदन कर पाएंगे।
– यदि किसी किसान के परिवार में एक सदस्य ने इस योजना के लिए आवेदन किया है तो अन्य कोई सदस्य नहीं कर सकता क्योंकि एक परिवार में से कोई एक व्यक्ति ही आवेदन के योग्य होगा।
– अगर बैंक एकाउंट नहीं होगा तो आप योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे अतः आवेदन से पहले बैंक एकाउंट जरूर खुलवा लें। सब्सिडी की राशि आपके इस बैंक खाते में ही जाएगी।
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के दस्तावेज़ | Documents
• प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना में आवेदन के लिए कागजात । (Pradhanmantri kisaan tractor yojana ke liye documents)
अगर आप इस योजना के लिए ऊपर बताई गई सारी योग्यताएं रखते हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं लेकिन उससे पहले हम आपको बता दें कि आवेदन फॉर्म भरते समय उनके साथ आपको कुछ जरूरी कागजात लगाने होंगे तभी आपकी अर्जी स्वीकार होगी, कौनसे कागजातों की आवश्यकता होगी वो हम नीचे बता रहे हैं-
- – आपका आधार कार्ड एक जरूरी कागजात है। ये होगा तभी आवेदन कर पाएंगे।
- – किसानों को उनकी खुद के नाम की जमीन के दस्तावेज भी आवेदन फार्म के साथ लगाने होंगे।
- – जिस दुकान से आप ट्रैक्टर खरीदते हैं वहां से जो बिल मिलेगा वो भी आपको बताना होगा।
- – आपका पहचान पत्र भी जरूरी है, आप कोई भी पहचान पत्र जैसे की ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि संलग्न कर सकते हैं।
- – आवेदक की बैंक एकाउंट की पासबुक होना भी जरूरी है।
- – आपको अपना मोबाइल नम्बर लिखवाना होगा।
- – फॉर्म में लगाने के लिए पासपोर्ट साइज की फोटो भी चाहिए होगी।
pm kisan tractor yojana 2020 online apply
• प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना में आवेदन किस प्रकार करें? (Pradhanmantri kisaan tractor yojana mein aavedan kis prakaar kare?)
अभी तक आपको इस योजना का सारा विवरण, योग्यता, डॉक्युमेंट्स आदि सभी जानकारी हमनें दी। अब जो भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें इस योजना में आवेदन करने का सारा प्रोसेस हम बताने जा रहे हैं, इसे पढ़िए और आवेदन करने के लिए फॉलो कीजिए। आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन जैसे आपको ठीक लगे आवेदन करें।
ऑनलाइन आवेदन का तरीका
- ये अच्छा और सरल तरीका है क्योंकि इसमें आपको बार बार सरकारी ऑफिसों के चक्कर नहीं काटने होंगे।
- केंद्र सरकार ने ऑनलाइन आवेदन हेतु अलग अलग राज्यों की अलग वेबसाइट्स बनाई है आप अपने राज्य की वेबसाइट पर जाकर ही फॉर्म जमा करें।
- सबसे पहले अपने राज्य की वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कीजिए। सभी वेबसाइट्स के लिंक हमने नीचे अगले प्वाइंट में दिए हैं।
- फिर को आवेदन फार्म आपको इसमें मिलेगा उसे ठीक से पढ़कर भर दीजिए।
- जब फार्म भर जाए तो उसके साथ अपने सारे कागजातों को अपलोड कर दीजिए।
- इसके बाद फार्म सबमिट कीजिए और आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ऑफलाइन आवेदन करने का तरीका
जो भी किसान इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाह रहे हैं, वे सबसे पहले अपने नजदीक के कृषि विभाग केंद्र में या फिर नज़दीकी जन सेवा केंद्र में जाएं और आवेदन फॉर्म भरें। आपको आवेदन फार्म में सारी जानकारी सावधानी से भरनी होगी और फिर इसके साथ वो सारे कागजात जो हमने आपको बताए उन्हें लगाना होगा। इसके बाद आप फार्म को वहीं जमा करवा दीजिए और आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा।
pm kisan tractor yojana – State wise
• प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के सभी राज्यों के वेबसाइट लिंक।( Pradhaanmantri kisaan tractor yojana ke sabhi rajyon ke website link)
सरकार ने ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जो वेबसाइट बनाई है उनके डायरेक्ट लिंक राज्यवार हम नीचे से रहे हैं, आप जिस भी राज्य के हैं उस पर क्लिक करके एप्लाई कर सकते हैं।
राज्यों के नाम आवेदन हेतु लिंक
State | (Site Link) OR (CSC Centre >> ऑफलाइन आवेदन) |
अंडमान – निकोबार | CSC Centre |
आंध्र प्रदेश | CSC Centre |
अरुणाचल प्रदेश | CSC Centre |
असम | Offline Form Download Link |
बिहार | Site Link |
चंडीगड़ | CSC Centre |
छत्तीसगढ़ | CSC Centre |
दादरा – नगर हवेली | CSC Centre |
दमन – दीउ | CSC Centre |
दिल्ली | CSC Centre |
गोवा | Site Link |
गुजरात | CSC Centre |
हरयाणा | Site Link |
हिमाचल प्रदेश | CSC Centre |
जम्मू & कश्मीर | CSC Centre |
झारखंड | CSC Centre |
कर्नाटक | CSC Centre |
केरला | CSC Centre |
मध्य प्रदेश | Site Link |
महाराष्ट्र | Site Link |
मणिपुर | CSC Centre |
मेघालय | CSC Centre |
मिज़ोरम | CSC Centre |
नागालैंड | CSC Centre |
उड़ीसा | CSC Centre |
पांडेचरी | CSC Centre |
पंजाब | site link |
राजस्थान | site link |
सिक्किम | CSC Centre |
तमिलनाडू | CSC Centre |
तेलंगाना | site link |
त्रिपुरा | CSC Centre |
उत्तरांचल | CSC Centre |
उत्तर प्रदेश | site link |
पश्चिम बंगाल | CSC Centre |
महत्वपूर्ण सूचना
जो लोग नया ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देते हैं और कहते हैं कि ये एक सरकारी योजना है ऐसे कपटी लोगों की बातों में ना आएं और उनको कोई भी रकम या अपने कागजात न दें। जो जानकारी हमने आपको दी है उसी प्रक्रिया का पालन करके आवेदन करें।
आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों को भी बताएं और शेयर करें ।.
इस योजना pm kisan tractor yojana 2020 online application, pradhan Mantri Kisan Tractor Yojana Apply , प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना ऑनलाइन आवेदन , प्रधानमंत्री ट्रैक्टर योजना , Pm kisan Tractor Yojana, pm kisan tractor yojana 2020, प्रधानमंत्री ट्रैक्टर योजना, tractor yojana, पीएम किसान ट्रैक्टर योजना, प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना 2020, पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2020, पं किसान ट्रैक्टर योजना, ट्रैक्टर योजना प्रधानमंत्रीpm kisan tractor yojana up, pm kisan tractor yojana , pm किसान ट्रैक्टर योजना, pm kisan tractor yojana official website, की जानकारी आपको पढ़ने से मिलेगी|